दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट सुरक्षा और एम्स निर्माण का करेंगे समीक्षा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दरभंगा दौरे पर रहेंगे. वे हेलीकॉप्टर से पटना से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे. सम्राट चौधरी र कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दरभंगा दौरे पर रहेंगे. वे हेलीकॉप्टर से पटना से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ को जिम्मेदारी सौंपने का कार्यक्रम भी आयोजित होगा.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे. सुबह 11:37 बजे मुख्यमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपे जाने के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.
डीएमसीएच अस्पताल निर्माण की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान डीएमसीएच में बन रहे अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है.
dhananjaykumarroy